लकवा के लक्षण क्या होते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 15:45

लकवा (पैरालिसिस) के लक्षण

मानव का शरीर एक जटिल संरचना है, जिसकी उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाने की कोशिश चिकित्सा विज्ञान करता रहता है। वहीं, शरीर के कुछ कष्ट ऐसे हैं, जिन पर पूरी तरह नियंत्रण संभव नहीं हो सका है। ऐसा ही एक कष्ट है लकवा यानी पैरालिसिस होना। शरीर के लकवाग्रस्त हो जाने पर बीमार व्यक्ति को काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है और पैरालिसिस का इलाज भी जटिल प्रक्रिया है। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम इस बीमारी के लक्षण, प्रकार और बचाव पर चर्चा करेंगे। साथ ही हम ये जानने की भी कोशिश करेंगे कि लकवा का उपचार कैसे किया जा सकता है।
लकवा क्या है?

लकवा को पैरालिसिस और पक्षाघात भी कहा जाता है। इसका मतलब मांसपेशियों की कार्यप्रणाली का प्रभावित होना है। इस अवस्था में शरीर के किसी एक हिस्से की मांसपेशियां काम करना बंद कर देती हैं। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब मस्तिष्क और मांसपेशियों के बीच संदेश का आदान-प्रदान ठीक तरीके से नहीं हो पाता। लकवा पूर्ण या आंशिक हो सकता है। यह शरीर के एक या दोनों तरफ हो सकता है। यह सिर्फ एक क्षेत्र में या पूरे शरीर में भी हो सकता है। यह दोनों पैरों सहित शरीर के निचले आधे हिस्से, हाथ और पैर को प्रभावित कर सकता है (1)।
लकवा के प्रकार

लकवा (पैरालिसिस) के लक्षण

लकवा के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं :

शरीर को हिलाने में असमर्थता
कभी-कभी मांसपेशियों में ऐंठन होना।
शरीर के किसी एक हिस्से का सुन्न होना।
लकवाग्रस्त हिस्से में दर्द होना।
लकवाग्रस्त हिस्से में सुई जैसी चुभन (Tingly)।
मांसपेशियों (Platysma) में कमजोरी।
चेहरे का एक तरफा हिस्सा कमजोर होना।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info